मुंबई ड्रग केस के मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिलने के बावजूद भी कागजात समय-सीमा के अंदर जेल अधिकारियों को नहीं मिलने के कारण आर्यन खान को एक और रात मुंबई की आर्थर रोड जेल में काटनी पड़ी। अब से कुछ देर में आर्यन खान जेल से बाहर आने की उम्मीद है। आज सुबह-सुबह लगभग 5.30 बजे कोर्ट का आदेश आने के लिए ऑर्थर रोड जेल का बेल बॉक्स सुबह 5.30 बजे खोला गया। अब उम्मीदे लगाई जा रही है कि जेल की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आर्यन खान आज दोपहर तक रिहा हो सकते हैं। दोपहर तक आर्यन जेल से बाहर आने के क्यास लगाए जा रहे हैं। आर्यन को लेने सुबह शाहरुख खान जेल के लिए रवाना हुए हैं।