बालों में मसाज करना बहुत लाभदायक होता है। मसाज करने से हमारा मस्तिष्क शांत रहता है। साथ ही तनाव भी दूर होता है। गर्मियों के मौसम में बाल चिपचिपे और बेजान दिखाई देते हैं। इस मौसम में बाल झड़नाए वक्त से पहले सफेद होना आदि परेशानियों से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। अगर आप बालों की परेशानियों से मुक्ति चाहते हैं तो हम आपको कुछ घरेलू प्राकृतिक तेल के बारे में बता रहे हैं जिसका प्रयोग कर घने और मजबूत बाल होंगे। इन दिनों लोग लंबे बाल नहीं घने और मजबूत चाहते हैं। आइए जानते हैं इन तेल के बारे में –
करी पत्ता और नारियल का तेल
करी पत्ता और नारियल तेल बहुत लाभदायक होता है। ये दोनों चीजें बालों के लिए बहुत लाभदायक होती है। ये आपके बालों में मेलनिन को बढ़ाने में सहायता करता है। इसमें मौजूद विटामिन बी बालों को मजबूत रखता है साथ अच्छी खूशबू भी देता है। इस तेल को बनाने के लिए 3 चम्मच नारियल तेल और करी पत्ता को मिलाएं। इन दोनों चीजों को मिलाकर गर्म करें और ठंडा होने के बाद बोतल में कर ले। इस तेल का प्रयोग करने से पहले इसे गर्म कर लें।
प्याज का तेल
प्याज में सलफर की काफी मात्रा पाई जाती है जो बालों की समस्या से मुक्ति दिलाता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो संक्रमण को रोकने में सहायता करता है। इस तेल को बनाने के लिए प्याज को अच्छे से काट लें और उसमें 6 चम्मच नारियल तेल और लहसुन की 2 कलिया डालें। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और ठंडा कर ले। इसके बाद 3 से 4 बूंदे लैवेंडर या रोजमेरी एसेंशियल तेल का प्रयोग करें। इस तेल को फ्रिज में रखें और 10 दिन तक प्रयोग कर सकते हैं।