पंजाब: अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, पंजाब लोक कांग्रेस रखा नई पार्टी का नाम

0
299

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी की घोषणा की। हालांकि अभी चुनाव आयोग से अनुमोदन मिलना बाकी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया कि मैंने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेज दिया है।

पंजाब लोक कांग्रेस नई पार्टी का नाम होगा। हालांकि अभी पंजीकरण बाकी है। पार्टी का चुनाव चिह्न बाद में मिलेगा। सोनिया गांधी को लिखे अपने पत्र में कैप्टन ने कहा कि सिद्धू को राहुल व प्रियंका गांधी का संरक्षण प्राप्त था। जबकि आपने आंखें मूंद ली। हरीश रावत ने सिद्धू की सहायता की और उकसाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here