शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कहा- अखिलेश ने नहीं किया गठबंधन तो प्रसपा के लिए प्रचार करेंगे नेताजी

0
295

अमरोहा – प्रगतिशील सपा लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव परिवर्तन यात्रा लेकर अमरोहा पहुंचे। शिवपाल यादव ने एक बार फिर सपा के साथ गठबंधन करने का कहा। शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव प्रत्येक पार्टी से गठबंधन कर रहे हैं फिर हमसे क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश प्रसपा से गठबंधन नहीं किया तो नेता जी (मुलायम सिंह यादव) उनके लिए उनकी पार्टी प्रचार करेंगे। इतना ही नहीं शिवपाल ने बातों ही बातों में कहा कि अगर सपा से गठबंधन नहीं होता है तो वह कांग्रेस से गठबंधन कर सकते है।

पत्रकारों से अमरोहा के हवेली होटल में बातचीत में शिवपाल यादव ने ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा से गठबंधन पर कहा कि अखिलेश सभी पार्टीयों से गठबंधन कर रहे हैं, फिर उनकी पार्टी से क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव को CM बनना है तो गठबंधन की शुरुआत उन्हें ही करनी चाहिए। शिवपाल ने कहा कि वे अखिलेश यादव से समझौता करने के लिए भी तैयार हैं। बशर्ते कि उन्हें और उनके सपॉर्टस को सम्मान मिले। शिवपाल यादव ने कहा कि उन्होंने नेताजी के कहने पर ही अलग पार्टी बनाई है। नेताजी ने विश्वास दिलाया है कि अगर सपा के साथ उनका गठबंधन नहीं होता है तो वे प्रसपा के लिए प्रचार करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here