नई दिल्ली- PM नरेंद्र मोदी ने आज CBI और CVC की संयुक्त सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, आज हम भारत की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आगामी 25 साल, यानि इस अमृतकाल में आत्मनिर्भर भारत के विराट संकल्पों की सिद्धि की ओर देश बढ़ रहा है। आज हम गुड गवर्नेंस, प्रो पीपल, प्रोएक्टिव गवर्नेंस को सशक्त करने में लगे हैं। भ्रष्टाचार, छोटा हो या बड़ा, वो किसी का तो हक छीनता है।
उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ये देश के सामान्य नागरिक को उसके अधिकारों से वंचित करता है, राष्ट्र की प्रगति में बाधा डालता है और एक राष्ट्र के रूप में हमारी सामूहिक शक्ति पर भी असर डालता है। आत्मनिर्भर भारत की और इशारा करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा, आज देश को ये भी भरोसा हुआ है कि गरीब को लूटने वाले, देश को धोखा देने वाले, कितने भी ताकतवर क्यों ना हो, देश में कहीं भी हों, अब उन पर रहम नहीं किया जाता, सरकार उनको छोड़ती नहीं है। आगामी 25 साल, यानि इस अमृतकाल में आत्मनिर्भर भारत के विराट संकल्पों की सिद्धि की ओर देश बढ़ रहा है।
PM ने कहा, हमने सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए लगातार कोशिश की है। अधिकतम सरकारी नियंत्रण के बजाय मैक्सिमम गवर्नमेंट, मिनिमम गवर्नेंस पर केंद्र किया। PM ने कहा, न्यू इंडिया अब ये भी मानने को तैयार नहीं कि भ्रष्टाचार सिस्टम का भाग है।