अखिलेश यादव और जयंत चौधरी एक हेलिकॉप्टर से मेरठ पहुंचे

0
291

मेरठ । आज मेरठ में सपा के अखिलेश यादव और रालोद के मुखिया जयंत चौधरी के बीच चुनावी गठबंधन पर सहमति होने के बाद सपा-रालोद की पहली संयुक्त रैली से गठबंधन के चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत हो गई है। अखिलेश और जयंत रैली स्थल पर पहुंच गए हैं। रैली में भारी भीड़ उमड़ी है। मंच पर चौधरी अजित सिंह के बड़े-बडे़ कटआउट लगाए गए हैं। साथ ही मंच पर गन्ना भी बाधा गया है। ऐसा माना जा रहा है मंच से किसान को साधने का प्रयास किया जाएगा। वहीं दबथुवा में मंच से अखिलेश यादव कई घोषणा भी कर सकते हैं।

दबथुवा में हो रही रालोद-सपा गठबंधन की पहली रैली में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के पहुंचने से पहले किसान, पेंशन और किसानी के मुद्दे छाए हुए हैं। दोनों ही पार्टियों के स्थानीय नेताओं के निशाने पर केंद्र और राज्य सरकार हैं। पार्टी नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर किसानों को धोखा देने और फसलों को लूटने के आरोप लगाए। पार्टी नेताओं ने प्रदेश सरकार पर रोजगार छीनने और पेंशन खत्म करने की बात कही। एक बजे तक रैली स्थल पर कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। रैली में सपा कार्यकर्ताओं की संख्या ज्यादा है। जयंत चौधरी और अखिलेश यादव का हेलिकॉप्टर दबथुवा पहुंचा। यहां से वह रैली स्थल के लिए रवाना हो गए। रैली स्थल के मंच पर बड़े चौधरी अजित सिंह का भी बड़ा कटआउट लगाया गया है। वहीं मंच पर गन्ना भी बांधा गया है। इससे जाहिर है कि अखिलेश और जयंत चौधरी मंच से किसानों की परेशनियों को उठाएंगे और किसानों को साधने की कोशिश करेंगे।

रैली स्थल पर जुटने लगी भारी भीडए थोड़ी देर में अखिलेश और जयंत की रैली। अखिलेश यादव 12 बजे संयुक्त रैली को संबोधित किया। दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे का ऐलान भी रैली के मंच से की जा सकती है। इससे यह खुलासा हो सकेगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कितनी सीटों पर सपा लड़ेगी और कितनी सीटों पर रालोद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here