मेरठ । सरधना में गुरुवार को धर्म प्रचार प्रसार संघ ने नवीन मंडी स्थित गोशाला में गोपाष्टमी के अवसर पर गोमाता का पूजन किया गया। भक्तों ने गोमाता को फूलों की माला पहनाकर, मिष्ठान आदि का भोग लगाया और आरती कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
गोमाता का धर्म प्रचारक शुभम आर्य ने महत्व बताया। कहा कि वेदों में भी गाय को माता का दर्जा दिया गया है। कहा कि हमारे आराध्य श्री कृष्ण और भगवान राम आदि ने सबने गोसेवा की है क्योंकि गोसेवा विशेष फल देने वाली है। इसलिए तन मन धन से गोसेवा करें। इस अवसर पर मनोज शर्मा, पुरुषोत्तम बंसल, सुभाष त्यागी, प्रिंस शर्मा, अतुल शर्मा, अमृता शर्मा, प्रियांशु शर्मा, केशव आदि रहे।