अवैध रूप से पशुओं का कटान करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया

0
242

मेरठ । शुक्रवार को थाना पुलिस ने गांव सठला में चल रहे अवैध रूप से पशुओं के कटान की जानकारी पर दबिश देकर एक आरोपी को 2 किलो मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी फरार होने में सफल हो गए। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। फरार की खोज की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में मवाना पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी पर ग्राम सठला में दबिश दी। इस दौरान पप्पू पुत्र हनीफ सठला को मौके से 2 किलो मांस, खुर्र, खाल, दो छुरी, सींग, रस्से के साथ गिरफ्तार किया है। उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। आरोपी ने अपने साथियों के नाम शकील पुत्र हनीफ, शहजाद पुत्र कदीर के रहने वाले ग्राम सठला बताएं और इनके साथ मिलकर अवैध रूप से पशुओं का कटान करना स्वीकार किया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर पप्पू पुत्र हनीफ को जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here