करवा चौथ का त्योहार महिलाए अपने जीवनसाथी की दीर्घायु के लिए मनाती जिसको कल मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर बाजार भी किसी दुल्हन से कम नही सजते हैं। सामान खरीदने के लिए दुकानों पर इतनी लम्बी चौडी भीड़ उमड़ रही है। वहीं, दूसरी ओर कोरोना का भय और भीड़ से बचाव के लिए कई लोगों ने ऑनलाइन शॉपिंग करने का तरीका भी अपनाया है।
करवा चौथ का त्योहार करीब है। इसको लेकर दुकानें सजी हुई हैं। नगर के सुभाष बाजार में ज्वैलरी, पूजा के सामान, कॉस्मेटिक, कपड़े और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर बहुत भीड़ नजर आ रही है। करवा चौथ महिलाओं के लिए विशेष होता है। महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। इसमें जितना महत्व व्रत के विधि-विधान का हैए उतना ही सजने-संवरने का भी माना जाता है। मवाना के सर्राफा बाजार में बिजनेसमैन ने इस त्योहार को लेकर विशेष ऑफर भी दिए हैं। हार, झुमके, कंगन, नेकलेस और अंगूठी की मांग अधिक है। इस बार छन्नी 50 से 100, मिट्टी के करवे 40 से 50 रुपये, स्टील करवा 100 से 400, करवा पूजा किताब दस रुपये कीमत रखी गई है। उधर, ब्यूटी पार्लर पर बुकिंग आरंभ हो गई है। मवाना में पारस ब्यूटी पार्लर की संचालिका पूनम गर्ग और ढिकोली कालोनी में कृष्णा ब्यूटी पार्लर की संचालिका मीनाक्षी ने बताया कि करवा चौथ पर नए और आकर्षक डिजाइनों वाली मेहंदी का पैकेज 299 से लेकर एक हजार रुपये तक उपलब्ध है। पूनम गर्ग बताती हैं कि बुकिंग भी आरंभ हो गई है। वहींए गिफ्ट के रूप में देने के लिए पाजेब, मोबाइल, ज्वैलरी, घड़ी, लेंचा, अंगूठी, साड़ी, नेकलेस की मांग भी बढ़ गई है।