मेरठ । कल प्रियंका गांधी बुलंदशहर के अनूपशहर में आएंगी। वहां आगरा, मेरठ और अलीगढ़ मंडलों के कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं से वार्ता करेगी। मेरठ में 30 नवंबर को उनकी रैली प्रस्तावित है। इसलिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आज मेरठ आए और इसके बाद बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए।
पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मेरठ में जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आसाराम, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, नसीम कुरैशी, शबी खान, अजय दामोदर शर्मा, अखिल कौशिक, युगांश राणा, जुबेर नसीम, रोबिन नाथ गोलू, मोनिंदर सूद बाल्मीकि, केपी मावी के साथ बैठक की। विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के प्रोग्राम को लेकर विचार विमर्श किया।
इसके बाद वह बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए। कल प्रियंका गांधी बुलंदशहर के अनूपशहर में आएगी। वह आगरा, मेरठ और अलीगढ़ मंडल के कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं और चुनाव लड़ने के दावेदारों के साथ सीधा संवाद करेगी। वहां पर विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही महंगाई के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश व्यापी मुहिम को भी आरंभ करेंगी।