मेरठ। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेसियों ने भी शहर और देहात में अलग-अलग जगहों पर महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्राएं निकाली। इसी के साथ लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की असफलताओं की जानकारी दी।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवनीश काजला और सीनियर कांग्रेस नेता आसाराम ने बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल जो वादे किए थे, वह पूर्ण नहीं हुए। उन्होंने कहा कि व्यापारी ही नहीं तमाम वर्गों के लोग मजदूर, किसान सब परेशान हैं। प्रदेश में कांग्रेस ही एक विकल्प है।