मेरठ । खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद मेरठ में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव लटका देख ससुरालियों के होश उड़ गए। पुलिस ने शव को शवगृह भेजकर जांच शुरू कर दी। विवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही मायके वाले भी लड़की के सुसराल आ गए।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के रजबन बड़ा बाजार निवासी मंशाराम माली है। उसका विवाह दिल्ली निवासी साधना से हुआ था। दंपती के दो बेटी व एक बेटा है। शुक्रवार सुबह खाना बनाने को लेकर साधना का उसके पति से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद विवाहिता कमरे में चली गई। तभी उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।कमरे की कुंडी नहीं खुलने पर आसाराम और उसके परिजन ने दरवाजा तोड़ दिया। विवाहिता का शव देखकर सभी के होश उड़ गए। सदर बाजार इंस्पेक्टर देव सिंह रावत का कहना है। कि मृतका के परिजन को घटना की जानकारी दे दी है।