घर में घुसकर दिनदहाड़े महिला पर की फायरिंग

0
305

मेरठ । मवाना में थाना इलाके के गांव सठला में रविवार को दिनदहाड़े 4 लोगों ने घर में घुसकर महिला को जान से मारने की नियत से 6 राउंड गोली चला दी। बाल-बाल बच गई महिला। इससे वहां हलचल मच गई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद धमकी देते हुए फरार हो गये। उधर जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौके से 4 कारतूस के खोखे बरामद किए हैं।

गांव सठला के रहने वाले महिला के पति के फुफेरे भाई ने लगभग डेढ़ महीना पहले धोखे से उसे एक फ्लैट में बुलाकर तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। उसके माध्यम से वह ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसकी सूचना अब महिला ने परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने 24 सितंबर को दिल्ली में दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया था। महिला ने बताया कि वह केस वापसी का दबाव बना रहा है। आरोप है कि रविवार दोपहर आरोपी अपने 3 साथियों के साथ पीड़िता की ससुराल आया और जान से मारने की नीयत से पिस्टल निकालकर 6 राउंड गोलियां चला दी। महिला इसमें बाल-बाल बच गई। उधर, फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों में हलचल मच और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इस पर हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जांच आरंभ कर दी है। इस संबध में थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि हमलावर के विरूद्ध दिल्ली में दुष्कर्म का केस दर्ज है। इस मामले दिल्ली पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए एक दिन पहले आई थी। उसी मामले में फैसले का दबाव बनाने के लिए आरोपी ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here