मेरठ । मंडी चमेरान की रहने वाली महिला के साथ कुछ दिनों पहले दबंग लोगों ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें मुकदमा आरोपियों पर दर्ज हुआ था। महिला का आरोप है कि जब वे बयान देकर अपने घर वापस लौटी तो आरोपियों ने पीड़ित महिला के घर में घुसकर धारदार हथियारों से उसके भाइयों पर जानलेवा हमला किया।
आपको बता दें थाना सरधना क्षेत्र के मोहल्ला मंडी चमेरान की रहने वाली महिला के साथ कुछ दिनों पहले दबंग लोगों ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें मुकदमा आरोपियों पर दर्ज हुआ था। जिसके चलते पीड़ित महिला ने अपने बयान दर्ज कराए थे। महिला का आरोप है कि जब वे बयान देकर अपने घर वापस लौटी तो आरोपियों ने पीड़ित महिला के घर में घुसकर धारदार हथियारों से उसके भाइयों पर जानलेवा हमला किया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए पीड़ित महिला का कहना है कि वह 8 महीने की गर्भवती है। दबंग आरोपियों ने महिला को लात घूसो से पीटा। जिसकी शिकायत महिला ने स्थानीय थाने में की परंतु अब तक कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। आज पीड़ित महिला अपने घायल भाइयों के साथ SSP कार्यालय पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई।