जल्द मेरठ की सड़कों पर दौड़ेगी 25 इलेक्ट्रिक बसें

0
317

मेरठ । पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जल्द ही आपको मेरठ में इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती दिखाई देंगी। मेरठ के लिए शासन द्वारा कुल 50 बसें निर्धारित की गई है। जिसमें से इस माह 25 नई बसें मिलने की पूरी संभावना है। जिसके बाद सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें जल्द ही आप को दिखाई देंगी। जिसे एक ओर जहां यात्रियों को सुविधा मिलेगी। वहीं प्रदूषण से भी निजात मिलेगी। इतना ही नहीं शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही बस महिलाओं के लिए बहुत सुरक्षित मानी जा रही है। क्योंकि इसमें जहां CCTV समेत अन्य सभी सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों को चढ़ने उतरने में भी बहुत सरलता रहेगी।

रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक इन सभी बसों को लोहिया नगर से संचालित किया जाएगा। जल्द ही चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा। यह बसें मेरठ से खरखोदा, सरधना, मोदीपुरम, मोदीनगर, किठौर समेत अन्य रास्तों पर दौड़ेगी। जिससे यात्रियों को परेशानी ना हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here