जेपी नड्डा ने सपा रालोद गठबंधन पर बोला हमला, कहा – जिन्ना उनका, गन्ना हमारा है और BJP गन्ने से जीतेगी चुनाव

0
283

मेरठ । BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने सपा रालोद गठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि BJP गन्ने से चुनाव जीतेगी। जिन्ना उनका, गन्ना हमारा है और भाजपा गन्ने से चुनाव जीतेगी।

मेरठ के सुभारती विश्व विद्यालय ग्राउंड में आयोजित पश्चिम क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने सपा-रालोद गठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा वही है, नई नहीं है। उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगे और कवाल कांड की चर्चा की। कैराना पलायन को याद करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिनकी रैली में जितनी भीड़ थी उतने कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष तो तो यहां मैदान में भरे हैं। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here