जोरों-शोरों पर है मेरठ रैपिड रेल कॉरीडोर का काम

0
333

दिल्ली . मेरठ रैपिड रेल कॉरीडोर का काम बहुत तेजी से चल रहा है। दिल्ली से मेरठ के बेगमपुल तक बड़े-बड़े पिलर तैयार हो रहे हैं। विशालकाय पुल हिंडन और यमुना पर आकार ले चुके हैं। कुल 82 किमी. के इस रेल खंड में से लगभग 70 किमी में काम तो अब दिखने भी लगा है।

दिल्ली से मेरठ के बेगमपुल तक रैपिड रेल कॉरीडोर के काम को NCRTC ने ड्रोन कैमरे में कैद किया। इसकी वीडियो बनाई गई है। इस 4 मिनट की वीडियो में काम की तेजी को दिखाया गया है। दिल्ली में सराय काले खां से लेकर यमुना ब्रिज, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, गाजियाबाद, मुरादनगर, मोदीनगर, मेरठ से बेगमपुल तक का काम जोरों-शोरों पर है। गाजियाबाद जिले में रैपिड के विशालकाय पिलर दिखाई देने लगे हैं। दिल्ली और गाजियाबाद में रैपिड का ट्रैक भी आकार ले रहा है। NCRTC के अधिकारियों के मुताबिक यह वीडियो लगभग 70 किलोमीटर के काम पर बेस है। लगभग 40 मिनट का यह सफर होगा, जिसे ड्रोन से 4 मिनट में बनाया गया है।

NCRTC की तरफ से तैयार किये गये वीडियो में मेरठ में 8 स्टेशन नजर आए है। मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, ब्रह्मपुरी, शताब्दीनगर, मेरठ सेंट्रल, भैसाली और बेगमपुल स्टेशन के निर्माण और ट्रैक को दिखाया गया है। इसमें रैपिड और मेट्रो दोनों स्टेशन का निर्माण शामिल है। मेरठ शहर में मेरठ साउथ, शताब्दीनगर, बेगमपुल रैपिड रेल का स्टेशन है। वहीं अन्य मेरठ मेट्रो का।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here