ट्रैक्टर रैली निकाली भारतीय किसान मोर्चा ने

0
306

मेरठ से गुरुवार को भाजपा किसान मोर्चा की ट्रैक्टर रैली निकाली गई। ट्रैक्टर रैली को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र भराला के नेतृत्व में कार्यकर्ता ट्रैक्टर व गाड़ियों को लेकर भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाकर रैली में शामिल होने के लिए निकले। ट्रैक्टर को चला रहे क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र भराला के साथ में मुस्लिम समाज के कार्यकर्ता भी शामिल रहे, जो भाजपा और योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। सत्येंद्र भराला का कहना है कि पूरे प्रदेश में भाजपा किसान ट्रैक्टर रैली निकाल रही है। पिछले 15 दिन से सभी जनपदों में टैक्टर रैली की तैयारी की गई थी। अलग-अलग जनपदों में जिसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा से हर वर्ग जोड़ रहा है। किसान भी भाजपा के साथ है और अब विपक्ष के पास में कोई मुद्दा नहीं बचा है। देश के प्रधानमंत्री ने कृषि कानून वापस कर दिया है और कैबिनेट से भी रद्द कर दिया है। इसलिए अब आंदोलन का कोई औचित्य नहीं बनता है। आंदोलनकारी अपने घर लौट जाएं। हालांकि की रैली में केवल भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ही नजर आई संयुक्त भारतीय किसान मोर्चा का कोई भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद नहीं आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here