मेरठ । शनिवार को मेरठ शहर देश का सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाला शहर घोषित हो गया। वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में मेरठ को 27वां स्थान मिला है। मेरठ कैंट को देश के 62 छावनियों में स्वच्छता में दूसरा स्थान मिला है। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी और शहरी विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर ने मेरठ शहर के लिए मेयर सुनीता वर्मा, नगर आयुक्त मनीष बंसल, मेरठ कैंट के लिए अध्यक्ष ब्रिगेडियर अर्जुन सिंह राठौर और सीईओ नवेन्द्र नाथ को सम्मानित किया। मेरठ शहर को पहली बार कोई पुरस्कार मिला है।
शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 की रैंकिंग की घोषणा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बटन दबाकर किया। 10 लाख से अधिक आबादी वाले 60 शहरों में स्वच्छता में मेरठ को 27वां स्थान मिला है। वहीं देश में तेजी से से आगे बढ़ने वाले शहर के तौर पर मेरठ को घोषित किया गया है। यह सम्मान मेरठ को 10 लाख से अधिक महानगरों में तेजी से आगे बढ़ने वाले शहर के तौर पर मिला है। हालांकि स्वच्छता के क्षेत्र में अभी मेरठ को काफी काम करने की जरुरत है। 60 शहरों में मेरठ को 27वां स्थान मिला है। इंदौर पांचवी बार नंबर-1 रहा।स्वच्छता में मेरठ कैंट लगातार दूसरी बार दूसरे स्थान पर आया। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने मेरठ कैंट की टीम को सम्मानित किया। 62 छावनियों में अहमदाबाद नंबर-1 आया।