मेरठ । बुधवार सुबह शहर के सूरज कुंड पार्क में नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ शपथ ली।
नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और शहर के लोगों को नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ शपथ दिलाई और लोगों से प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाजार में निकले तो थैले लेकर जाएं, प्लास्टिक का प्रयोग न करें। इसका प्रयोग जन स्वास्थ्य के लिए खतरा है। शहर में जलभराव का कारण भी प्लास्टिक है। लोग घर से निकलें तो जूट, कपड़े के बने थैले लेकर निकलें। हाथों में प्लास्टिक के खिलाफ बोर्ड के साथ लोगों ने शपथ ली।