मेरठ। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की तरफ से सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ज्ञापन देकर विवादित बयान के मामले में नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की गई।
प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग महानगर यूनिट के पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया और कहा कि नूपुर शर्मा को गिरफ्तार किया जाए। विवादित बयान के कारण देशभर में आक्रोश फैला और विरोध प्रदर्शन हुए। मांग की गई कि सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।