मेरठ। रोहटा में परिजनों से बिछड़ी बिहार के रहने वाली 95 वर्ष की महिला को रोहटा थाना प्रभारी उपेन्द्र सिंह और उप निरिक्षक अजय प्रताप सिंह की कोशिश से परिजन से मिलवा दिया। इसे लेकर अधिकारियों ने रोहटा पुलिस की पीठ थपथपाई, वहीं, जनता ने भी तारीफ की है।
जानकारी के अनुसार 95 वर्ष की वृद्धा राम सुमारी समस्तीपुर बिहार से ट्रेन में बैठकर दिल्ली आई थी। परिजन से बिछड़ने के साथ मार्ग भटक गई तथा रोहटा पहुंच गई। महिला को धर्मवीर पुत्र पीतम सिंह ने अपने घर में रखा तथा पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने खोजबीन से वृद्धा के घर का पता किया तो उसका नाम राम सुमारी पत्नी स्व.रामकरण गिरी के रहने वाली ग्राम जोगियामठ जनपद समस्तीपुर बिहार का पता चला। इसके बाद थाना प्रभारी रोहटा उपेन्द्र सिंह ने वृद्ध का उसके परिजन से मिलाने की जिम्मेदारी एसआई अजय प्रताप सिंह को दे दी। पुलिस ने अथक कोशिश करके वृद्धा के घर थाना समस्तीपुर के जरिये जानकारी दी गई जहां रविवार को पुलिस ने वृद्धा राम सुमारी को उसके पुत्र विजय गिरी को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने रोहटा प्रभारी उपेन्द्र सिंह, एसआई अजय प्रताप सिंह को धन्यवाद दिया और उनकी तारीफ की।