प्रेमी युगल ने लगाई सुरक्षा की गुहार

0
333

मेरठ। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के रहने वाले एक प्रेमी युगल ने एसएसपी कार्यालय पर अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रेमी युगल ने बताया कि उन्हें लड़की के चाचा और भाई से खतरा है वह उन्हें मारने की नियत से ढूंढ रहे है।

लड़की ने कहा कि उसके चाचा और उसका भाई उसकी उम्र के 2 साल बड़े लड़के से विवाह रचाना चाहते थे, लेकिन वह लड़का लड़की को पसंद नहीं था। लड़की ने अपनी पसंद के लड़के से अपना विवाह रचा लिया। जिसको लेकर चाचा और भाई अब लड़की और लड़की के हस्बैंड के खून के प्यासे हो चुका है। इन दोनों प्रेमी युगल को जान से मारने की नियत से ढूंढ रहे हैं, जिसको लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और चाचा और भाई से अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here