वेस्ट UP के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के बीच मेरठ में भी मौसम के मिजाज बदल गया है। 11 बजे तक तेज धूप और गर्मी के बीच आसमान में बादल छाने लगे।
हालांकि मेरठ में 11 बजे अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बादल छाने से दिन के तापमान में और गिरावट के आसार हैं, लेकिन इससे गर्मी में बड़ी राहत नहीं मिल पाएगी। उमस के चलते गर्मी परेशान करेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक 48 घंटे तक उमस और गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। 21 मई के बाद मेरठ समेत वेस्ट UP में आंधी-बारिश के साथ प्री-मानसूनी गतिविधियों के बढ़ने के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।