मेरठ – नजीबाबाद के मोहल्ला जाब्ता गंज में एक बेटे ने अपनी मां और बहन पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुछ देर बाद ही मां की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावर मानसिक असन्तुलित व नशे का आदि है।
मंगलवार देर रात शुभम (27) जाब्तागंज नजीबाबाद का रहने वाला अपनी मां सविता व बहन चंचल से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इस दौरान शुभम ने दोनों पर किसी रॉड से हमला कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मां सविता व बहन चंचल को हॉस्पिटल में एडमिट कराया। बिजनौर ले जाते वक्त सविता की मौत हो गई। घायल चंचल पूजा हॉस्पिटल नजीबाबाद में एडमिट है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोषी शुभम का मानसिक संतुलन सही नहीं है। वह नशे का आदी है। पहले भी करीब डेढ़ साल पहले शुभम ने अपनी मां पर हमला किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।