भगवान परशुराम की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

0
80

मवाना । गुरुवार को नगर के बड़ा महादेव मंदिर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा ने भगवान परशुराम की आरती उतारने के बाद फीता काटकर किया। शोभायात्रा का भक्तों ने जगह-जगह वेलकम करते हुए जलपान कराया। यात्रा नगर से होती हुई कस्बे के झारखंडी मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा में डीजे, बैंडबाजों पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। गौरी शंकर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान सम्मानित लोगों को श्री परशुराम का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया। शोभायात्रा का रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद शोभा यात्रा गुरुवार देर शाम बामली बाग पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान थाना प्रभारी विष्णु कौशिक भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here