मेरठ । आशिकीन की शादी गुजरी बाजार की रहने वाली आफिया के साथ हुई थी। शादी के पहले दिन से आफिया आशिकिन से तलाक मांग रही थी। आशिकीन ने तलाक देने से मना कर दिया। आफिया के भाई ने आशिकन के गोली मार दी। गोली लगने से आशिकीन गंभीर रूप से घायल हो गया।
आपको बता दें थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के ऊंचे सिद्धीक नगर के रहने वाले आशिकीन की शादी गुजरी बाजार की रहने वाली आफिया के साथ हुई थी। आशिकिन के मामा ने आफिया और उसके परिवार वालों पर आरोप लगाते हुए बताया की शादी के पहले दिन से आफिया आशिकिन से तलाक मांग रही थी। आशिकीन ने तलाक देने से मना कर दिया। जिससे दोनों पति पत्नी के रिश्ते में दरार आ गई। घर में आए दिन विवाद होने लगा। आशिकीन के मामा का आरोप है विवाद इतना बढ़ गया आफिया के भाई ने आशिकन के गोली मार दी। गोली लगने से आशिकीन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत थाना लिसाड़ी गेट में की गई परंतु मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।