मेरठ। मनचले ने दो बहनों को बहुत परेशान किया है। उसके डर से दोनों ने दो हफ़्ते से कालेज जाना भी छोड़ दिया। मंगलवार को पूजा के लिए मंदिर गई तो साथियों के साथ मिलकर बाइक सवार मनचले ने दोनों को अगवा करने की कोशिश की। विरोध करने पर सरेराह पीटा भी। दोनों बहनें सुबह ही मंशा देवी मंदिर में पूजा करने के पश्चात घर लौट रही थी।
आसपास के लोगों की भीड़ उमडते देख आरोपित दोनों बहनों को छोड़कर भाग निकले। इसके बाद दोनों बहनों को उनकी मां थाने लेकर पहुंचीं और तहरीर दी। एक युवती की बॉडी पर चोटों के निशान दिखाते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी दो बहनें मंशा देवी मंदिर में पूजा करने के पश्चात घर लौट रही थी। युवतियों की मां ने पुलिस को बताया कि शेरगढ़ी निवासी अरुण छोटी बेटी को बहुत दिनों से तंग कर रहा है। मंगलवार को सद्भावना पार्क के निकट अरुण ने अपने साथियों के संग मिलकर दोनों युवतियों को जबरन बाइक पर खींचने की कोशिश की।