मेरठ । ईडी की जांच के खिलाफ राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस सेवा दल राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के नेतृत्व में सभी कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं दिल्ली पहुंचे। इनमें मेरठ और बागपत सहित पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों से सेवादल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे जिन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
हिरासत में ले गए कांग्रेसियों में कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों में मेरठ महानगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष विनोद सोनकर, पश्चिम जोन अध्यक्ष अनिल देव त्यागी, रवि सोनकर, अमित गोयल, विपिन, रोहित पासी, इकराम चौधरी, रवि कुमार और तमाम सैकड़ों कार्यकर्ताओं शामिल रहे। गिरफ्तार करके डाबरी थाने में ले गए। गिरफ्तार हुए कांग्रेस सेवा दल कार्यकर्ताओं के साथ दो सांसद भी शामिल है।