मेरठः उत्तर प्रदेश में जहां सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने का वादा कर रही है, वहीँ महिलाओं की सुरक्षा करने वाले ही महिलाओं के लिए आफत बन चुके हैं. ऐसा ही मामला मेरठ से सामने आया है जहां महिला ने दरोगा पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है.
आपको बताते दें कि बीते कुछ दिनों पहले थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के सरस्वती लोक की रहने वाली एक महिला ने दरोगा अरुण कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया था कि दरोगा अरुण कुमार उनको लगातार ब्लैकमेल कर उनके साथ दुष्कर्म कर रहा है। जिसके बाद दरोगा अरुण कुमार की पत्नी भी इस पूरे मामले में सामने आई और अपने पति अरुण कुमार को बेगुनाह बताया तथा आरोप लगा रही महिला पर आरोप लगाते हुए बताया कि वे उनके पति को लगातार ब्लैकमेल कर रही है। जिसके चलते दरोगा की पत्नी एसएसपी कार्यालय पहुंची और अपने पति दरोगा अरुण कुमार के लिए इंसाफ की गुहार लगाई।