मेरठ पहुंचकर गरजे अजय कुमार लल्लू, कहा- कांग्रेस गठबंधन नहीं करेगी अपने दम पर लड़ेगी चुनाव

0
304

मेरठ । कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख अजय कुमार लल्लू पहले शनिवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक दामोदर शर्मा के निधन पर शोक जताते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उसके बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बगैर गठबंधन के इलेक्शन लड़ेगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी।

कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख अजय लल्लू ने पूर्व विधायक स्व. दामोदर शर्मा की पत्नी सरोज शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने अरुण दामोदर शर्मा और अजय दामोदर शर्मा सहित शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

बाद में उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा इलेक्शन में प्रदेश में कांग्रेस गठबंधन नहीं करेगी। अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर विश्वास जता रही हैं और कांग्रेस को एक विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि रविवार से महंगाई के विरूद्ध कांग्रेस प्रदेश भर में आंदोलन चलाएगी। कांग्रेस प्रदेश प्रमुख अजय लल्लू तक्षशिला कॉलोनी में केपी मावी के घर भी गए।

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष युगांश राणा, अजय दामोदर शर्मा, प्रदेश सचिव गौरव भाटी, शबी खान, नसीम कुरैशी, आमिर रजा, अरुण कौशिक, उदयवीर सिंह त्यागी, सलीम खान, सलीम अख्तर, जुबैर नसीम, केडी शर्मा, अखिल कौशिक, देवेंद्र प्रतिहार, मोनिंदर सूद वाल्मीकि रोबिन नाथ गोलू रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here