मेरठ । बुधवार को नगर के गांधी स्मारक देव नागरी महाविद्यालय में विधानसभा स्तर की बैठक आयोजित हुई। जिसमें युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि पश्चिमी UP के चुनाव प्रभारी व सांसद संजय भाटिया ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ लेवल पर संगठन को मजबूत करें। विधायक पंकज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है। सभी कार्यकर्ता मिल जुलकर बिना भेदभाव के मतदाताओं के बीच में जाकर पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को बताएं। वहीं केन्द्र और प्रदेश सरकार के मजदूर, किसान, युवाओं, व्यापारी के हितों में कार्य किए हैं। उनका प्रचार-प्रसार करें। राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि उन्होंने हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड विकास कार्य किए हैं। कार्यकर्ता उन कार्यों को भी जनता तक पहुंचाएं।
अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, संचालन समीर चौहान ने किया। बैठक में चेयरमैन अमित मोहन टीपू, जिला उपाध्यक्ष संजीव बंसल, ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह, सचिन त्यागी, रामगोपाल त्यागी, सोनू त्यागी, देवेन्द्र त्यागी, चीकू सिंह, सुंदर चौधरी मंडल अध्यक्ष, अंकित त्यागी, स्वाति चौधरी, संजय शर्मा, हरिओम शर्मा, पवन त्यागी आदि रहे।