मेरठ में जेपी नड्डा ने दिया बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र

0
306

आज BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम के 14 जिलों के 30 हजार बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देने पहुंचे हैं। सुभारती विवि में 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित विशाल बूथ सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और तमाम बड़े पदाधिकारी चुनावी रणनीति पर मंथन करने पहुंच हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष विधानसभा प्रभारियों और विस्तारकों के साथ भी संवाद किया। किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ये अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन माना जा रहा है, जिसमें बूथ स्तर के इतने कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

BJP ने चुनाव को लेकर निचले स्तर से तैयारी की है। प्रत्येक जिले में बूथ कमेटियों का गठन किया जा चुका है। प्रत्येक जिले में 30 से 40 हजार पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। आज खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बूथ अध्यक्षों की जिम्मेदारी तय करने के लिए बूथ सम्मेलन को संबोधित किया। चुनाव से एक दिन पहले मतदाताओं की पर्ची बनवाने से लेकर बूथ तक लाने के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here