मेरठ। लोक दल पार्टी राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन ने निजी फार्म हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस प्रेस वार्ता में मीडिया से रूबरू होते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि बैठक बुलाने का निर्णय सिर्फ यह है कि जिस तरीके से कल CM ने प्रधानों व बीडीसी का भत्ता बढ़ाया है। उसका पंचायती और लोकदल पार्टी पूरी तरीके से विरोध करती है। उन्होंने कहा CM ने भत्ता तो बढ़ा दिया है, लेकिन जो अधिकार है। वह अधिकार हम लोगों को अभी तक नहीं मिला।
सुनील सिंह ने कहा कि अब हमारी पार्टी आने वाले चुनाव में चुनाव मैदान में उतरेगी और मेरठ की सातों विधानसभा पर अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। काशी पार्टियों ने अपनी सरकार बनाई लेकिन सभी सरकारों ने किसानों को लूटने का काम किया है। BJP सहित विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा की BJP ने भी किसानों को 1 साल तक सड़कों पर सुलाया है। जब जाकर उनकी बात मानी है। अब चुनाव नजदीक है तो BJP को भी किसानों की जरूरत थी इसी वजह से BJP ने किसानों की बात को माना है। सपा और रालोद गठबंधन के साथ मैदान में उतर रही है यह वही पार्टी है, जो गुंडाराज की पार्टी है।और रालोद तो हर सरकार में आलू सब्जी के भाव के बराबर रही है।