विधायक संगीत सोम ने किया शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण

0
323

मेरठ। मवाना फलावदा के स्थानीय मुख्य बाजार में युवा व्यापार मंडल संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किया प्रतिमा अनावरण समारोह।

शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि विधायक संगीत सोम ने माल्यार्पण किया और फीता काटकर अनावरण किया। विधायक ने कहा कि शहीद भगत सिंह सभी धर्मों का बहुत सम्मान करते थे। उनका देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण किरदार रहा है, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता का पैसा सपा के नेता सैफई महोत्सव में लगाते थे। इस अवसर पर युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष आशुतोष पालीवाल, लघु उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक गौरव राजपूत, सुशील भारती, तरुण रस्तोगी, अश्वनी विश्नोई, अजय शर्मा, भास्कर अग्रवाल, यशपाल बिश्नोई, विवेक सैनी, मास्टर जगबीर चौधरी, देवा पाल, रिंकू रस्तोगी, तनजैब चौधरी आदि रहे। संचालन रमेश धीमान, अध्यक्षता लाला राजेंद्र रस्तोगी ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here