मेरठ । शनिवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षा सत्र का आरंभ यज्ञ और मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। संपूर्ण विद्यालय का वातावरण देवमय और सुगंधित हो गया।
यज्ञ के यजमान विद्यालय प्रबंधक अनुराग और उनकी पत्नी नीता रहीं। प्रबंधक ने कहा कि यज्ञ एक वैज्ञानिक और आध्यात्मिक प्रक्रिया है जिससे हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। अग्नि पवित्र है और जहां यज्ञ होता है वहां का वातावरण पवित्र और देवमय हो जाता है। यज्ञ करने वाले आपसी प्रेम और भाईचारे की सुगंध हर दिशा में फैलाते हैं। उन्होंने सभी से घर में यज्ञ करने का आह्वान किया। इस मौके पर स्कूल का स्टॉफ और छात्राएं मौजूद रहीं।