मेरठ । गंगा स्नान पर्व के चलते शुक्रवार को हाईवे पर वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी रही। सिवाया टोल प्लाजा पर गंगा स्नान के लिए जाते और गंगा स्नान से वापस लौटते वाहनों के सैलाब के चलते भारी जाम का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की सुबह से ही टोल प्लाजा पर दिल्ली से हरिद्वार की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन उमड़ने लगे थे। वही दोपहर से गंगा स्नान कर वापस आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन भी सिवाया टोल प्लाजा पहुंच गए। जिसके चलते सिवाया टोल प्लाजा पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी लाइन लग गई और भीषण जाम लग गया। जाम के दौरान टोल प्लाजा पर लगे सिस्टम हैंग हो गए जिसके चलते टोल वसूली बाधित होने के साथ ही वाहन लाइन में फंस गए और जाम की हालात बिगड़ गई। कर्मचारियों ने यातायात व्यवस्था संभालने की बहुत कोशिश की और रिवर्स ट्रैफिक कर यातायात व्यवस्थित कियाए परंतु वाहनों के सैलाब के सामने टोल कर्मचारियों की व्यवस्था नाकाफी है और टोल प्लाजा पर जाम में फंसे वाहन रेंगते रहे। इस दौरान मरीजों और वीआईपी के वाहन भी जाम में फंस गए।