संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशू शर्मा का बड़ा बयान, कहा- व्यापारियों पर अत्याचार नहीं होगा बर्दाश्त

0
344

मेरठ । अपार चैंबर में पश्चिमी UP संयुक्त व्यापार मंडल का गुरुवार को सम्मेलन हुआ। इसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए और शपथ दिलाई, साथ ही व्यापारियों की परेशानियों को लेकर समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी कहा- व्यापारियों पर अत्याचार नहीं होगा बर्दाश्त।

सम्मेलन की अध्यक्षता पश्चिम UP संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशू शर्मा और संचालन मंसूर उल इस्लाम ने किया। सम्मेलन में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए और शपथ दिलाई। सम्मेलन को सरदार मंजीत सिंह कोछड़, प्रदेश सचिव सुमेर सिंह धार, नवनियुक्त शहर अध्यक्ष हाजी सारिक, जिला अध्यक्ष विजय ओबेरॉय, सरताज गाजी, हाजी सारिक चौधरी, सनी गुप्ता, अमित कंसल, विजय राठी, शहर प्रभारी मंसूर ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here