संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए लाइसेंस की मांग की

0
277

मेरठ – शनिवार को DM और ADM से मिला संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल। ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए लाइसेंस जारी करने की व्यापारियों ने मांग की।

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, मंत्री अंकुर गुप्ता, महामंत्री सरदार दलजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों की परेशानियों को लेकर ADM को ज्ञापन दिया। साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार ने दिवाली के अवसर पर ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति दी है। इसके लिए व्यापारियों को लाइसेंस जारी किए जाए। साथ ही व्यापारियों की अन्य परेशानिया भी बताई और समाधान कराने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here