संविधान की युवाओं को दिलाई शपथ

0
316

मेरठ । नेहरू युवा केंद्र संगठन मेरठ के तत्वावधान में गोलाबड़ स्थित डॉ. BR बालिका शिक्षा सदन में संविधान दिवस मनाया गया। इसमें वक्ताओं ने बताया कि भारत के संविधान को बाबा साहब आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा के समक्ष लेकर आए थे और इसी दिन इसे अपनाया गया था। वहीं, इस दौरान युवाओं को संविधान की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही मेधावियों को सम्मानित किया गया।

NYV रसीला खान और दीपा ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान भारत का संविधान है। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान का मसौदा तैयार किया था। इस दौरान बच्चों ने भी संविधान को लेकर विचार रखे, जिनमें अनुशिका ने पहला, माही कश्यप व रूकमनी ने दूसरा और सुमित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्य विशाखा सिंह, अनामिका, धर्मपाल सिंह, बबीता, दीपांशी सागर, राजरानी आदि रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here