मेरठ। आर्य कन्या इंटर कॉलेज मवाना में NCC 22 UP गर्ल्स बटालियन मवाना के तत्वावधान में कर्नल पंकज शाह के निर्देशन और थर्ड ऑफिसर विनय कुमारी द्वारा नगर में शुक्रवार को छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी रैली निकाली।
रैली का शुभारंभ विद्यालय से हुआ और उसके पश्चात तहसील से होती हुई सुभाष बाजार होते हुए विद्यालय में परिसर में समाप्त हुई।
प्रधानाचाया सुनीता कुमारी ने विद्यालय की छात्राओं को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। रैली में सभी शिक्षिकाओं ने सहयोग प्रदान किया। डॉ संगीता जैन, कविता रस्तोगी, आशा भारती, रितु रस्तोगी, अनिता कुमारी, मंजू रानी, आशारानी, पूजा सिंह, रूबी सैनी, प्रिया सिंह आदि है।