सांसद खेल स्पर्धा : खिलाड़ियों ने दिखाया कुश्ती में दम

0
316

मेरठ। गुरुवार को जिले में चल रही सांसद खेल स्पर्धा में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के रुस्तम में जमा दारा सिंह स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग में खिलाड़ियों ने दमखम का प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच जमकर जोर आजमाइश हुई और दांव पेंच चले। मुख्य अतिथि प्रतियोगिता में कर्मवीर सिंह, सह प्रदेश संगठन मंत्री BJP व अतिथि विकास अग्रवाल क्षेत्रीय महामंत्री, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, हर्ष गोयल, विधायक डॉ सोमेंद्र तोमर रहे। अक्षय भड़ाना ने प्रोग्राम संयोजन किया।

प्रतियोगिता में बालिका वर्ग 46 किलोग्राम भार वर्ग में निशा तोमर प्रथम, 42 किलोग्राम भार वर्ग में सोनिया प्रथम और 55 किलोग्राम भार वर्ग में दीक्षा तोमर प्रथम स्थान पर रही। 62 किलोग्राम भार वर्ग में लीजा तोमर प्रथम पुरुष वर्ग में 50 किलोग्राम भार वर्ग में विशाल तोमर प्रथम, 61 किलोग्राम भार वर्ग में मानव शर्मा प्रथम, 74 किलोग्राम भार वर्ग में सौरव विकल प्रथम, प्लस 86 किलोग्राम संदीप पोसवाल प्रथम स्थान पर रहे। निर्णायक के रूप में जेपी यादव, ललित कुमार, मोहम्मद सलीमए, यशवीर सिंह, राजेश तोमर, विजेंद्र सिंह, श्रीपाल सिंह, जगमिंदर सिंह तोमर इत्यादि रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here