मेरठ। गुरुवार को शारदा रोड स्थित अखिल भारत हिंदू महासभा कार्यालय पर नाथूराम गोडसे की 122वीं जयंती हवन-पूजा के साथ मनाई गई।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा के पावन सानिध्य में प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद मिष्ठान का प्रसाद वितरण किया। जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने प्रधानमंत्री से खुले पत्र के माध्यम से मेरठ का नाम नाथूराम गोडसे नगर करने की मांग की। जिला प्रभारी पुरुषोत्तम उपाध्याय, अमित राणा, दीपक शर्मा, भरत राजपूत, अरविंद शर्मा, प्रवीण त्यागी, राजू गोयल, गोपाल कुमार, प्रमोद खन्ना, शानू गोयल मौजूद रहे।