मेरठ। आज मेरठ में 22 UP गर्ल्स बटालियन से सम्बद्ध रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज की दोनों NCC इकाई के कैडेट्स की कॉलेज हॉस्टल ग्राउंड में पहली परेड हुई। जिसमें RGPG 1 के 132 कैडेट्स व RGPG 2 के 46 कैडेट्स ने हिस्सा लिया। कैप्टन डॉ. अंजुला राजवंशी व CTO डॉ. दीक्षा यजुर्वेदी के नेतृत्व में कैडेट्स को NCC आई कॉर्ड दिए गए।
ग्राउंड सीनियर कैडेट्स का चयन किया गया। हवलदार गुरदेव सिंह व हवलदार रंजीत ने कैडेट्स को ड्रिल व आर्म्ड फ़ोर्सेस के विषय में बताया। ग्राउंड सीनियर अंडर ऑफ़िसर किशी राठौर रहीं। यास्मीन व अंकुश का सहयोग रहा।