मेरठ । आज RGPG कॉलेज मेरठ के सामुदायिक विकास संघ के तत्तवधान में एक साम्प्रदायिक सद्भावना रैली का आयोजन किया गया।
आपको बता दें कि आज रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज मेरठ के सामुदायिक विकास संघ के तत्तवधान में एक साम्प्रदायिक सद्भावना रैली का आयोजन किया गया। यह रैली राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सदभाव प्रतिष्ठान (गृह मंत्रालय के आधीन भारत सरकार का एक स्वायत्त निकाय) के अंतर्गत साम्प्रदायिक सदभाव अभियान सप्ताह के संदर्भ में आयोजित थी।
रैली का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर डॉक्टर निवेदिता मालिक ने हरी झंडी दिखा कर किया। इस अवसर पर संघ की अध्यक्ष डॉ. अनु रस्तोगी, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. पारूल रस्तोगी तथा अन्य सदस्य डॉ. रजनी श्रीवास्तव, डॉक्टर सुमन, डॉक्टर मनीषा सिंघल, डॉक्टर प्रीति बंसल, डॉ. निशा, कु. शीबा, भारती सैनी उपस्थित रही।