RLD और सपा का हुआ गठबंधन, दोनों पार्टी के कार्यकर्ता रैली की तैयारी में जुटे

0
367

मेरठ । मेरठ में 7 तारीख को दबथुवा गांव में आरएलडी और सपा गठबंधन की महारैली का आयोजन होगा। इस रैली में एक ही मंच से जयंतचौधरी और सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व CM अखिलेश यादव जनता को संबोधित करेंगे। इसी को लेकर सपा और अरंडी के पदाधिकारियों ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया इस प्रेस वार्ता में सभी कार्यकर्ताओं को होने वाली 7 तारीख की रैली की तैयारी के लिए निर्देश दिए गए हैं। हालांकि इस बैठक में सपा पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर नजर नही आए।

वार्ता के दौरान पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि इस बार गठबंधन सफल होगा और यह गठबंधन BJP सरकार को उखाड़ने का काम करेगा। होने वाली 7 तारीख की रैली में ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार महागठबंधन BJP पर कितना भारी पड़ेगा इस रैली में लाखों लोग का जनसैलाब उमड़ने वाला है। और एक ही मंच से RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी और सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उन लाखों जनता को संबोधित करेंगे अब जनता सब जान चुकी है। इस पार्टी ने केवल महंगाई और लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है। एक बार फिर अब UP में सपा सरकार के आने की तैयारी है।योगेश वर्मा में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP सरकार केवल चुनाव हिन्दू और मुस्लिम पर लड़ता है और हमारी पार्टी महंगाई, किसानों की समस्या को लेकर लडेगी। BJP सरकार ने माहौल खराब करने का काम किया है।योगेश वर्मा ने कहा कि बसपा पार्टी BJP के लिए बी पार्टी का काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here