हस्तिनापुर। केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री श्रीपद नाइक सोमवार को हस्तिनापुर स्थित श्री श्वेतांबर जैन स्थानक मंदिर पहुंचे। यहां जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने उनको गीता भेंट की। मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा‚ सोमनाथ पपनेजा‚ सूरज सोनी आदि ने भी पत्र दिया।
इसके बाद पर्यटन मंत्री जंबूद्वीप पहुंचे और गणिनी ज्ञानमती माताजी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने जैन धर्म के बारे में भी विस्तृत चर्चा की। ज्ञानमती माताजी ने जंबूद्वीप स्थल पर मौजूद सभी मंदिरों की महत्ता और विशेषताओं के बारे में बताया। माताजी ने कहा कि हस्तिनापुर की तपो भूमि का जैन धर्म में विशेष स्थान है। यहां तीन-तीन तीर्थंकरों के चार-चार कल्याणक हुए है। वहीं, आदिनाथ भगवान की निराहार तपस्या के बाद प्रथम पारणे की मूल स्थली भी यही है। शाम के समय पर्यटन मंत्री का हस्तिनापुर पौराणिक स्थलों पर भ्रमण करने का कार्यक्रम था‚ जो देरी होने के कारण निरस्त हो गया। इस मौके क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल‚ जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, समीर चौहान, अजीत चौधरी, राजीव, गौरव, रोहित बंसल, विद्यासागर जैन, नीरज नागर, महावीर, विनीत‚ गजेंद्र मावी आदि रहे।