राम विलास वेदांती ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों

0
356

इटावा – कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष रामविलास वेदांती ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया।

वेदांती ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि देश में शांति और स्थिरता रहे। जहां-जहां भी प्रियंका और राहुल जा रहे हैं, वहां अशान्ति फैलती जा रही है। वेदांती ने कहा कि चीन हमारे देश में अराजकता फैलाने में लगा है। ये कांग्रेसी चीन का साथ देते हुए, देश से गद्दारी कर रहे हैं।

बता दें कि वेदांती इटावा दशहरा पर निकलने वाली राम विजय यात्रा में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 की ही तरह 2022 में एक बार दोबारा से BJP की सरकार बनेगी। दुनिया की कोई ताकत उत्तर प्रदेश में BJP की सरकार बनने से रोक नहीं सकती। प्रदेश की राम भक्त जनता ने BJP का काम देख लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here