विपक्ष को आडे हाथ लेते हुए, CM आदित्यनाथ का बडा बयान

0
341

लखनऊ – गुरुवार शाम को लखनऊ में UP के CM योगी आदित्यनाथ ने विकास दीपोत्सव का शुभारम्भ किया। इस मौके पर CM योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारें तो अयोध्या जाने से डरती थीं। प्रभु श्रीराम और कृष्ण का नाम लेने से बचती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अयोध्या में दीपोत्सव में 9 लाख दीए जलाए जाएंगे। वृंदावन में रंगोत्सव मनाए जा रहे हैं। प्रयागराज में भव्य कुम्भ तथा वाराणसी में देव दीपावली हो रही हैं। पहले स्कूल जाने से बहन-बेटियां डरती थीं, अब गुंडों की हिम्मत तक नहीं है। UP में हालात अब पूरी तरह बदल गए हैं।

उन्होंने इससे पहले आदिगंगा मां गोमती की आरती की और लेजर शो में रामायण की कथा का वर्णन देखा। इस अवसर पर स्ट्रीट वेंडरों को सम्मानित भी किया गया। 50 स्ट्रीट वेंडरों को कार्ट तथा हजार को कैनोपी दी गई। कोरोना वारियरों को भी सम्मानित किया गया। CM योगी ने कहा, साढ़े 4 वर्ष में प्रदेश में 6 करोड़ को आयुष्मान योजना का लाभ दिया गया। 1.41 करोड़ को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया गया। 2.61 करोड़ को शौचालय मिला। 1.56 करोड़ को उज्ज्वला के अंर्तगत गैस कनेक्शनए 45 लाख लोगों को घर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here