सहारनपुर । UP के सहारनपुर में गंगोह थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव एक खेत में बने धर्मस्थल के नजदीक पड़े मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार हालांकि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार जनपद निवासी दो सगे भाई आज सुबह घर से एक साथ निकले थे। चंद घंटे बाद ही उनके शव गांव मैनपुरा के पास एक खेत में बने धर्मस्थल के नजदीक पड़े मिले। दो शव मिलने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। पुलिस के अनुसार पहचान करने पर सामने आया कि गांव मोहनपुर निवासी दोनों मृतक सगे भाई हैं।